Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

PM Kisan 22th Kist Payment Release : ₹2000 का पैसा ट्रांसफर शुरू, ऐसे चेक करें आपके खाते में आया या नहीं

PM Kisan 22th Kist Payment Release देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए ₹2000 की अगली राशि जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई किसानों के मोबाइल पर मैसेज आना भी शुरू हो गया है, जिससे उत्साह बढ़ गया है।

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि पैसा आपके खाते में आया है या नहीं। सरकार द्वारा राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है, लेकिन सभी किसानों के खातों में एक साथ पैसा नहीं पहुंचता, इसलिए स्टेटस चेक करना जरूरी है।

यह भी देखे : New Computer Course 2026 And Job : 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹60,000 महीना तक कमाने का दावा

PM Kisan 22th Kist Payment Release

22वीं किस्त की भुगतान तिथि


पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में ₹2000 की किस्त दी जाती है। 22वीं किस्त की राशि चरणबद्ध तरीके से किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। जिन किसानों की सभी पात्रता शर्तें पूरी हैं और e-KYC अपडेट है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान मिल रहा है। कुछ किसानों को तकनीकी कारणों से 1–3 दिन की देरी भी हो सकती है।

₹2000 की राशि का लाभ


इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में मिलती है। 22वीं किस्त के रूप में ₹2000 सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। यह राशि किसानों की खेती, बीज, खाद और अन्य आवश्यक खर्चों में सहायक होती है। जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक हैं और भूमि रिकॉर्ड सत्यापित है, उन्हें यह लाभ मिल रहा है।

PM Kisan 22th Kist की पात्रता व शर्तें


लाभार्थी किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और e-KYC पूरी होनी चाहिए व आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए और सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता और कुछ अन्य श्रेणियां इस योजना से बाहर हैं।

ऐसे चेक करें 22वीं किस्त का स्टेटस

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद में अब “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद में कैप्चा कोड भरकर “Get Data” पर क्लिक करें।
  • अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
  • यदि “FTO Generated” और “Payment Success” लिखा दिख रहा है, तो समझिए राशि आपके खाते में ट्रांसफर हो चुकी है।

अगर अभी तक आपके खाते में ₹2000 नहीं पहुंचे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी e-KYC और बैंक डिटेल जरूर जांच लें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें। पीएम किसान की 22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए सभी जानकारी सही और अपडेट होना जरूरी है।

Leave a Comment